नई दिल्ली, जनवरी 22 -- ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में साफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर योगी सरकार को घेरा है। अखिलेश यादव ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि वह पार्टी करके आया था या किस जगह पर घटना हुई है। घटना होने के बाद सरकार और सरकार के तमाम विभाग उसकी जान क्यों नहीं बचा पाए? और उस समय जब अधिकारी और तमाम लोग वहां पहुंच गए थे, सुनने में आ रहा है कि ठंडा पानी होने के कारण कोई आगे नहीं बढ़ा और जान बचाने के लिए कोई आगे आया भी नहीं। यदि इसी वजह से उसकी जान नहीं बचाई जा सकी तो इसमें सरकार की लापरवाही है। जनेश्वर मिश्र की 16 वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को लखनऊ में जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.