लखनऊ, मई 4 -- दो दिन पहले जन आक्रोश रैली के दौरान भाकियू नेता राकेश टिकैत से हुई अभद्रता को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि एक ओर सवाल पूछने पर किसानों की पगड़ी उछाली जा रही है तो दूसरी ओर गेहूं व धान खरीद में करोड़ों का घोटाला कर दिया गया। सरकारी धन की लूट के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। सपा प्रमुख ने कहा कि कोई आंदोलन में सरकार के खिलाफ शामिल हो तो उसकी पगड़ी उछाल देंगे। किसान की पगड़ी इन्होंने एक बार नहीं कई बार उछाली है। गाजीपुर से लेकर गाजियाबाद तक किसानों को अपमानित होना पड़ा है। अखिलेश यादव ने रविवार को सपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता में यह बातें कहीं। सपा प्रमुख ने कहा कि बिचौलियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यह बेईमानी की। गेहूं की कीमत किसान को ज्यादा मिल सकती है, लेकिन सरकार किसान को कीमत नहीं देना चाहती। सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.