पटना, मार्च 24 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष को खूब सुनाया। उन्होंने कहा कि गरीब तबके के लिए हमारी सरकार ने 65 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया लेकिन बीजेपी आरक्षण चोर पार्टी है। अगर हिम्मत है तो अभी इसे नौवीं अनुसूचि में डाले। इसके लिए अगर जरूरत पड़े तो सदन का कार्यकाल बढ़ा दिया जाए और नया विधेयक लाया जाए। 65 परसेंट नहीं 75 परसेंट का विधेयक लाए हम लोग पास करेंगे और केंद्र को भेजकर 24 घंटे में इसे शेड्यूल नाइन में डाला जाए। उन्होंने सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया। तेजस्वी यादव ने विजय चौधरी और विजेंद्र यादव पर तंज कसा तो विजय चौधरी ने भी नेता प्रतिपक्ष को लपेट लिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री तो सदन में मौजूद नहीं हैं लेकिन उनके अनुआयी लोग बैठे हुए हैं। विजय चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.