चंदौली, फरवरी 23 -- चकिया हिंदुस्तान संवाद कोतवाली क्षेत्र के चकिया पीडीडीयू नगर मार्ग पर हरीपुर (बांड़ेपर) के चुप्पेपुर मोड़ के पास सोमवार की दोपहर ओवरटेक करते समय मैजिक वाहन से टकराकर सवारियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति की तत्काल मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां से एक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। चुप्पेपुर मोड़ के पास सवारी से भारी ऑटो तेज रफ्तार मैजिक से टकराकर पलट गई। जिसमें सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग की तत्काल मौके पर मौत हो गयी। वहीं चकिया नगर के वार्ड नंबर एक निवासी रवि कुमार 27,नकटी रघुनाथपुर बबुरी निवासी कुसुम 30 वर्ष और उसका पुत्र शनी 4 वर्...