लातेहार, सितम्बर 21 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह - छिपादोहर सड़क पर उक्कामांड के पास शनिवार की शाम एक सवारी वाहन और बाइक में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मुर्गीडीह के बाइक सवार विदेशी परहिया और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर इलाज कराया गया। विदेशी परहिया को गम्भीर चोट लगी है। बताया जाता है कि बाइक से टक्कर होने के बाद सवारी वाहन पलट गई। उसमे पांच- छह यात्री सवार थे। उन यात्रियों को कुछ नही हुआ। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चालक फरार हो गया है। सवारी वाहन बेरे का बताया जाता है। पुलिस मौके पर पहुंच कर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। सवारी वाहन अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी थी। छिपादोहर की तरफ से बाइक सवार आ रहा था। बाइक पर उसके साथ एक बच्चा भी सवार था, लेकिन उसे चोट नही लगी।...