उरई, फरवरी 16 -- ऊमरी। संवाददाता रामपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊमरी बस स्टैंड पर रविवार दोपहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया कि जब सवारी भरने को लेकर रोडवेज बस स्टाफ और आटो चालक के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में रोडवेज चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिचालक ने मारपीट के साथ नगदी व टिकट गड्डी छीनने का भी आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी जिसमें रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रविवार दोपहर को जगम्मनपुर से उरई जाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सेवा की रोडवेज बस ऊमरी बस स्टैंड पहुंची। उसी समय आटो सवारियों को भरकर रवाना होने की तैयारी में था। रोडवेज बस के परिचालक नितिन सोनी ने निर्धारित समय पर बस होने के बावजूद आटो द्वारा सवारियां बैठाने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि आटो चालक तथा उसमें सवार कुछ लोगों ने परिचालक के साथ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.