शामली, फरवरी 4 -- कस्बे के बुढ़ाना मार्ग पर सवारी बैठाने को लेकर रोडवेज बस चालक और प्राइवेट बस चालक के बीच जोरदार विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों को खासी परेशानी हुई। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों चालकों को शांत कराया, जिसके बाद जाम हटा और यातायात सामान्य हो सका। घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया और क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। प्राइवेट बस चालक नौशाद बुढ़ाना निवासी ने बताया कि वह सवारी बैठा रहा था, तभी रोडवेज बस चालक ने हॉर्न बजाया और गाली-गलौज शुरू कर दी। रोडवेज चालक ने उसे धमकी भी दी। नौशाद ने इसकी शिकायत प्राइवेट बस चालक यूनियन को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...