गोपालगंज, जनवरी 27 -- भोरे एक संवाददाता स्थानीय थाने के हुस्सेपुर मोड़ पर सवारी बैठाने के विवाद में एक टेम्पो चालक ने दूसरे टेम्पो चालक पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि कल्याणपुर गांव के प्रभु सहनी का पुत्र शनि सहनी हुस्सेपुर मोड़ पर अपना टेम्पो खड़ा कर सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसने अपने ही गांव की एक महिला को देखकर उससे ऑटो में बैठने का आग्रह करने लगा। इस दौरान महिला के रुकते ही वहां मौजूद एक अन्य टेम्पो चालक ने रॉड से हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...