लातेहार, दिसम्बर 17 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दुरूप पंचायत निवासी बहादुर बृजिया (30 वर्ष), पिता बेजन बृजिया की मौत सवारी गाड़ी से गिरने के कारण हो गई। घटना उस समय हुई जब वह महुआडांड़ बाजार से खरीदारी कर दुरूप निवासी युसूफ अंसारी की सवारी गाड़ी से अपने घर बालामहुआ लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहादुर बृजिया नशे की हालत में था, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह चलती सवारी गाड़ी से नीचे गिर गया। जहां उसे गंभीर चोट लग गयी,जब स्थिति बिगड़ने लगी तब गाड़ी मालिक द्वारा उसे डॉलटनगंज ले जाया गया। जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। वह परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था, जिससे उसके निधन के बाद परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

हिं...