हापुड़, मार्च 24 -- हाईवे किनारे सवारी का इंतजार करते समय दूध टेंकर की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हुए मेरठ के युवक को हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया। गढ़ निवासी राजू ने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि मेरठ में रहने वाला उसका साढ़ू विक्की स्याना चौपला के पास हाईवे किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में जा रहे दूध के टेंकर उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे विक्की की एक टांग केंटर के नीचे दबने से बुरी तरह कुचल गई और दूसरी टांग टूट गई। जिसे राहगीरों समेत आसपास में मौजूद लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां हालत नाजुक होती देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ को रेफर कर दिया। पीडि़त के साढ़ू ने अज्ञात दूध टेंकर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.