झांसी, मार्च 27 -- झांसी, संवाददाता कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्रान्तर्गत मेडिकल तिराहा के पास सवारियों को लेकर रोडवेज डिपो कर्मचारी आपस में भिड़ गए। कंडक्टर और चालक के बीच जमकर लात-घूसे चले। वहीं किसी ने इसका वीडियो वॉयरल कर दिया। जो बीते रोज का बताया जा रहा है। हालांकि हिंदुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। मेडिकल स्थित मेडिकल तिराहा से सवारियां भरने को लेकर दो रोडवेज की बसें जा रही थीं। तभी एक के चालक ने दूसरी बस को कट मानते गाड़ी आगे बढ़ाई। जैसे ही रुकी तो दोनों बसों के चालक और कंडक्टर उतर आए और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए। जिससे दोनों बसों में मौजूद सवारियां व आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वह दोनों एक-दूसरे पर लात-घूसे चलाते रहे। वहीं किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.