हरदोई, फरवरी 2 -- सवायजपुर। सवायजपुर तहसील में एसडीएम द्वारा मुख्य गेट पर ताला लगाए जाने से नाराज अधिवक्ताओं की हड़ताल सोमवार को खत्म हो गई है। बीते नौ दिनों से वे बेमियादी हड़ताल पर थे। अधिवक्ता सभागार में दि ग्रेट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामबिहारी मिश्रा और महामंत्री संजय पांडेय अजय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं और एसडीएम में बैठक हुई। बार-बेंच के बीच सामंजस्य बनाने पर सहमति बनी। अध्यक्ष रामबिहारी मिश्रा ने बताया कि सर्वसम्मति से फिलहाल अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दी गई है। मंगलवार से न्यायालय का कार्य शुरू होगा। अधिवक्ताओं ने एसडीएम मयंक कुंडू को प्रशासनिक व्यवहार सुधारने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो फिर से हड़ताल की जाएगी। एसडीएम मयंक कुंडू ने बताया कि अधिवक्ताओं से सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.