हरदोई, अप्रैल 18 -- सवायजपुर। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे सवायजपुर क्षेत्र में औद्योगिक गलियारा बनाने के लिए यूपीड़ा और राजस्व विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गये हैं। शुक्रवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा ओएसडी चुनकू राम पटेल ने सरसई पहुंच कर मौके पर निरीक्षण किया। उनके साथ विद्युत विभाग यूपीडा के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार, आरके टेक, केके अस्थाना मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि चैतन्य कम्पनी को यहां इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है। सवायजपुर उपजिलाधिकारी संजय कुमार अग्रहरी ने बताया टोटल 136 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की जानी थी। अब तक 113 हेक्टेयर भूमि का बैनामा हो चुका है। अब 2.5 हेक्टेयर भूमि का बैनामा शेष बचा है। जल्द ही उसे पूरा कराया जा रहा है। जिले में बिलग्राम से होता हुआ गंगा एक्सप्रेस वे सवायजपुर तहसील क्षेत्र में पहुंचेगा। कौशिया, सरसई, सेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.