गढ़वा, जनवरी 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि।जिला सवर्ण समाज की बैठक लगातार दूसरे दिन रविवार को शहर के चिनियां मोड़ स्थित काली स्थान परिसर में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य हालिया प्रस्तावित बिल के विरोध में आंदोलन की रूपरेखा तय करना और संगठन को मजबूत करने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन करना था। बैठक में बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग शामिल हुए और बिल की प्रति लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। बैठक में सर्वसम्मति से जिले के सभी प्रखंडों को ध्यान में रखते हुए जिला कमेटी का गठन किया गया। नवगठित कमेटी में बबन सिंह को जिला संयोजक चुना गया। वहीं सह संयोजक के रूप में चंद्रमणि धर दुबे, प्रदीप कुमार चौबे, कमलेश पांडेय, कमलेश नंदन सिन्हा, संजय कुमार गोयल और संजय सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। नवगठित कमेटी को आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.