देहरादून, फरवरी 1 -- हरिद्वार। सवर्ण समाज ने काले झंडे लेकर और काली पट्टियां बांधकर आर्य नगर चौक से दुधाधारी चौक तक यात्रा निकालकर यूजीसी और सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान यूजीसी रोल बैक के स्टिकर भी व्यापारियों को वितरित किए गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक काला कानून वापस नहीं होता सवर्ण समाज सड़क पर संघर्ष करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...