कन्नौज, जनवरी 29 -- कन्नौज, संवाददाता। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के सहयोग से सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने काला कानून वापस लो के नारे लगाते हुए इन नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग की। डॉ. सरित द्विवेदी ने कहा कि यूजीसी के नए नियम प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस, 2026 सवर्ण समाज के हितों के खिलाफ हैं। इनसे शिक्षा व्यवस्था में असंतुलन पैदा होगा और सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ भेदभाव बढ़ेगा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया, जिसने हाल ही में इन नियमों पर रोक लगाई है और 2012 के पुराने नियमों को बहाल रखा है। न्यायालय ने इन्हें अस्पष्ट और दुरुपयोग की संभावना वाला बताया है। उन्होने जोर देकर कहा कि देशभर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.