पटना, फरवरी 20 -- अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा की ओर से विद्यापति भवन में सवर्ण न्याय महासम्मेलन 22 फरवरी को होगा। जिसमें राज्यभर से बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग जुटेंगे। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महासम्मेलन के जरिए सवर्ण समाज की विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई जाएगी। उसमें राष्ट्रीय सवर्ण आयोग का गठन, छात्रवृत्ति, छात्रावास, आवासीय विद्यालय, शिक्षा प्रोत्साहन योजना समेत अन्य शामिल हैं। 8 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में सवर्ण महासम्मेलन होगा। सवर्ण न्याय महासम्मेलन के बाद बिहार में सवर्ण न्याय यात्रा निकालने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन सिन्हा, राणा रंजीत सिंह, जय सिंह राठौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक चौहान, कोषाध्यक्ष संबोध सिं...