लखनऊ, फरवरी 21 -- हजरतगंज में सवर्ण समाज से जुड़े सैकड़ों लोगों ने यूजीसी अधिनियम के खिलाफ परिवर्तन चौक से विरोध मार्च निकाला। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सवर्ण समाज के अधिवक्ता, शिक्षक, ज्योतिषाचार्य, समाजसेवी और डॉक्टरों समेत कई अन्य क्षेत्रों से ताल्लुक रखने वाले लोगों ने भाजपा सरकार और यूजीसी अधिनियम के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जब सैकड़ों प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा लेकर हजरतगंज की तरफ बढ़ रहे थे, तब पुलिस ने केडी सिंह स्टेडियम के पास बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिससे नाराज सवर्णों ने कपड़े उतारकर और बैरिकेडिंग पर चढ़कर विरोध जताया। ज्योतिषाचार्य पंडित रवि प्रकाश मिश्रा ने कहा कि यूजीसी बिल का विरोध इसलिए होना जरूरी है कि सरकार इस बिल को निरस्त कर दे। अभी फौरी तौर पर सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। मगर,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.