अल्मोड़ा, मार्च 20 -- सल्ट। सल्ट में राजस्व पुलिस ने गांजा तस्करी का मामला पकड़ा है। मंगलवार को एसडीएम को फोन से मिली शिकायत के बाद हुई छापेमारी में राजस्व की टीम को 24 किग्रा गांजे के साथ चार आरोपी मिले। जबकि एक महिला सहित दो अन्य फरार चल रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसडीएम सल्ट रिंकू सिंह ने बताया कि मंगलवार को उन्हें फोन से सूचना मिली कि गांव में कुछ लोग गांजा तस्करी के लिए पहुंचे हैं। इस पर राजस्व उप निरीक्षक झिमार टीम के साथ गुलार गांव पहुंच गए। वहां आरोपी हेमन्त कुमार व दीपक पुत्र करतार सिंह निवासी ग्राम नांगलांतागर, मथुरा यूपी और दीपक पुत्र रोशन सिंह निवासी डुमेला मल्ला, ब्यूरोखाल, पौड़ी व प्रवीण रावत निवासी थापला, कडमई, पौड़ी पकड़े गए। आरोपियों से तीन बैग में 24 किग्रा गांजा बरामद हुआ। जबक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.