अल्मोड़ा, मार्च 11 -- कई माह से वेतन नहीं मिलने से ऊर्जा निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द वेतन देने की मांग की है। अन्यथा कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। ऊर्जा आउटसोर्स श्रम संगठन के सदस्यों का कहना है कि भिकियासैंण डिवीजन के लाइनमैनों को ठेकेदार की ओर से पिछले सात माह से वेतन नहीं दिया गया है। इस कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का ईपीएफ और ईएसआई भी जमा नहीं किया गया है। अधिकारियों और ठेकेदार के आश्वासन के बाद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल सका है। संगठन के नैनीताल इकाई के अध्यक्ष रविंद्र सिंह रावत व अन्य सदस्यों ने वेतन का भुगतान नहीं होने पर 15 मार्च से कार्यबहिष्कार कर मानिला बिजली घर में अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। ,
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.