अल्मोड़ा, फरवरी 21 -- अल्मोड़ा। यूपी के अमरोहा में हुए भीषण सड़क हादसे में सल्ट के दादा-पोते की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार परिवार के अन्य चार लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक लंबे समय से दिल्ली के राहणी में रहने वाला परिवार गुरुवार को पैतृक गांव सल्ट के खटल आ रहा था। कार में एक ही परिवार के 65 साल के प्रेम सिंह रावत और उनका पोता चित्रहार्थ के अलावा मृतक प्रेम की पत्नी मधु देवी, बेटा ललित रावत, ललित की पत्नी सुनीता, बेटा बंटी सवार थे। अमरोहा के पास वाहन चला रहे ललित को झपकी आ गई। एकाएक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में प्रेम सिंह रावत के अलावा उनके पोते चित्रहार्थ की मौत हो गई। गांव के दो लोगों की मौत से शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरा परिवार लंबे समय से दिल्ली में ही रहा था। साल में वह पूजा-अर्चना के लिए यहां आया करते...