अल्मोड़ा, फरवरी 3 -- अल्मोड़ा। टोटाम में एक मादा गुलदार और शावकों के दिखाई देने से दहशत का माहौल है। खतरे को देखते हुए सोमवार को क्षेत्र के स्कूल बंद रहे। यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। एहतियातन प्रधानाचार्य ने लोगों से बच्चों को स्कूल नहीं भेजने की अपील की। बताया कि टोटाम गांव के आसपास एक मादा गुलदार शावकों के साथ घूमती दिखाई दी है। इससे गांवों से आने वाले बच्चो के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र फुलोरिया ने बताया कि बुधवार को बोर्ड परीक्षा के प्रैक्टिकल होने हैं। बच्चों को सुरक्षा के बीच स्कूल बुलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...