बेगुसराय, फरवरी 24 -- बखरी, निज संवाददाता। सलौना रेल यात्री संघर्ष समिति ने पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का अमृत भारत में शामिल सलौना रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं दिए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। समिति ने इसे क्षेत्र की जनता की उपेक्षा बताते हुए जनप्रतिनिधियों की विफलता करार दिया है। उल्लेखनीय है कि इस ट्रेन का नियमित संचालन सोमवार 23 फरवरी से शुरू हो गया है लेकिन सलौना स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया गया है। समिति के सदस्य विकास वर्मा ने बयान जारी कर कहा कि सलौना जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं होना क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री और विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री ने इस ट्रेन के ठहराव के लिए अपेक्षित पहल नहीं की। यदि जनप्रतिनिधि गंभीरता से प्रयास करते त...