प्रयागराज, जनवरी 31 -- जिला महिला व्यापार मंडल सलोरी इकाई की ओर शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें दांतों की जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर और त्वचा रोगों से संबंधित जांच की गई। शिविर के दौरान करीब 250 लोगों की जांच हुई। कैंप का उद्घाटन सिविल डिफेंस के उप नियंत्रक नीरज मिश्रा, राकेश तिवारी, चीफ वार्डन अनिल गुप्ता, जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष अवंतिका टंडन, महासचिव पल्लवी अरोड़ा और कोषाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. राजीव त्रिपाठी, डॉ. अमित पांडेय, डॉ. विदिशा त्रिपाठी और डॉ. पंकज यादव ने अपनी सेवाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...