देवघर, मार्च 5 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर थाना अंतर्गत सलोनाटांड़ मोहल्ले में भारतीय स्टेट बैंक के सामने अवस्थित एक घर में फांसी के फंदे से लटका एक वृद्ध का शव मंगलवार रात बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 62 वर्षीय प्रभात कुमार सिंह के रूप में की गयी है। पुलिस के अनुसार मृतक के पुत्र ने पिता द्वारा फांसी लगा आत्महत्या करने की सूचना दी। जांच-पड़ताल करने मंगलवार रात तकरीबन 9 बजे पुलिस वहां पहुंची। वृद्ध अपना कमरा अंदर से बंद कर गमछे के सहारे फांसी पर लटके थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक देवघर में एनजीओ चलाते थे। बेटा-बेटी दिल्ली में नौकरी करते हैं। घर में पति-पत्नी साथ रहते थे। 15 दिनों पूर्व पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण ...