जहानाबाद, दिसम्बर 12 -- संचालक ने असामाजिक तत्वों पर जताया शक, पुलिस जांच में जुटी काको ,निज संवाददाता प्रखंड के अलीनगर पाली थाना क्षेत्र के सलेमपुर लांजो गांव में गुरुवार की देर रात अचानक एक सीएसपी सेंटर में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा सेंटर धू-धू कर जल उठा। इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई। सलेमपुर निवासी पीड़ित सीएसपी संचालक धीरेन्द्र कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वे प्रतिदिन की तरह गुरुवार शाम को भी सेंटर बंद कर सभी बिजली कनेक्शन, इनवर्टर और लाइनें पूरी तरह बंद कर घर चले गए थे। देर रात मकान मालिक ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। सीएसपी संचालक ने बताया कि जब हम भागकर पहुंचे तो पूरा सेंटर आग की लपटों में घिरा हुआ था। तुरंत डायल 112 को सूचना दी गई। इसके बाद दमकल टीम और ग्रामीणों ने काफी ...