देवरिया, जनवरी 4 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के सलेमपुर में रविवार की सुबह भीषण जाम लग गया। इसमें आधा घंटे तक एक एंबुलेंस फंसी रही। सलेमपुर में गांधी चौक से हॉस्पिटल तक थोक सब्जी विक्रेताओं द्वारा ई-रिक्शा पर सब्जी बेचने और सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े करने से हालात बिगड़ गए हैं। आम जनता के साथ-साथ मरीजों को भी अस्पताल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते रविवार की सुबह भीषण जाम लग गया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया जाए, ताकि आपात सेवाओं में कोई बाधा न उत्पन्न हो। वार्ड नम्बर छह के सभासद अशोक कुमार व पूर्व सभासद प्रदीप कुमार ने सड़क के दोनों तरफ पटरी पर सब्जी लगें दुकानें से जाम लगने की समस्याओं से निजात दिलाने की मांग तहसील प्रशासन व पुलिस से की...