आरा, फरवरी 20 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सलेमपुर क्षेत्रीय बंगला बाजार (मुनिपुर) में मां सिद्धिदात्री प्रतिमा स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के तहत शुक्रवार को भव्य जल यात्रा निकाली गई। जल यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। गाजा-बाजा, हाथी-घोड़ा व भक्ति नारों के साथ निकली शोभायात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।कार्यक्रम का आयोजन पूज्य श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सान्निध्य में तथा श्री दुबिया बाबा जी के मंगलाशासन में किया जा रहा है। आगामी 26 फरवरी तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन मंडप पूजन, हवन, प्रवचन एवं संगीतमय कथा का आयोजन होगा। आयोजन समिति के अनुसार शुक्रवार की सुबह आठ बजे जल यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने कलश में पव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.