देवरिया, मार्च 21 -- देवरिया, निज संवाददाता: सलेमपुर उपनगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने व बलिया, मऊ के साथ ही बिहार की यात्रा सुगम बनाने को सलेमपुर में बाईपास का निर्माण होना है। शिलान्यास तो ऐसे 2023 में हो गया था, लेकिन अभी तक मुआवजे की पूरी रकम वितरित नहीं हो पाई है। अब एक बार फिर मुआवजे की रकम वितरण करने में तेजी आ गई है। किसानों के संघर्ष के बीच 1800 किसानों के बीच 150 करोड़ रुपये मुआवजे की रकम वितरित हो चुकी है। सलेमपुर होकर बलिया, मऊ, आजमगढ़ के साथ ही लोग बिहार के सिवान, गोपालगंज, पटना तक जाते हैं। वाहनों की संख्या इस मार्ग पर ज्यादा है, इसलिए आए दिन जाम की समस्या रहती है। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए सलेमपुर में बाईपास का निर्माण होना है। सलेमपुर-देवरिया मार्ग से बिगही गांव से निकल कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.