छपरा, नवम्बर 22 -- छपरा, एक संवाददाता। डीएम अमन समीर के निर्देश पर शनिवार को सलेमपुर से मेवा लाल चौक तक सड़क के किनारे अस्थाई तौर पर लगाए गए दुकानों को हटाया गया। शहर में उत्पन्न हो रही यातायात की गंभीर समस्या को लेकर यह अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन 32 दुकानों को हटाकर लगभग 1700 रुपया जुर्माना वसूला गया। हालांकि यह अभियान चलाने का शेड्यूल शुक्रवार से ही पत्र के माध्यम से जारी किया गया। लेकिन पहले दिन अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। यह अभियान 3 दिसंबर तक लगातार जारी रहेगा। शहर के सभी प्रमुख मार्गों के दोनों किनारे अतिक्रमण हटाने का निर्देश जारी किया गया है। इस अभियान में सदर प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी, नगर निगम के पदाधिकारी, कर्मचारी व संबंधित थाने के पदाधिकारी और पुलिस बल को लगाया गया है।ब्रह्मपुर से लेकर दारोगा राय...