हरिद्वार, जून 11 -- सलेमपुर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सलेमपुर का नाम नहीं बदलने की मांग की है। संगीता पाटिल ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरों से पता चला है कि सलेमपुर को नाम बदलकर लोकमाता अहिल्याबाई के नाम पर रखा जा रहा है। सन 1374 में बसा सलेमपुर प्राचीन गांव है। समस्त ग्रामवासी अपनी प्राचीन पहचान को कायम रखना चाहते हैं। संगीता पाटिल ने ग्राम सभा की खुली बैठक व ग्राम पंचायत की बैठक शीघ्र बुलाने के आदेश पारित करने की मांग भी की ताकि खुली बैठक में समस्त ग्रामवासियो की राय ली जा सके। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि ग्राम सलेमपुर का नाम बदलकर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर रखा जाना, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जैसी महान शख्सियत के लिए बेहद छोटा सम्मान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.