देवरिया, फरवरी 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के सलेमपुर के सपा के पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद समेत 18 लोगों के विरुद्ध लूट, छेड़खानी, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर किया है। पूर्व विधायक के पक्ष से पहले ही इस मामले में केस दर्ज होने के साथ ही आरोपी जेल जा चुके हैं। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर दी है, जिसमे आरोप लगाया है कि 16 नवंबर 2025 की रात कुछ लोग गोलबंद होकर आए और लोहे के राड, धारदार हथियार से हमला किया। साथ ही अवैध पिस्टल भी लेकर आए और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की पिटाई से एक युवक बेहोश होकर गिर गया। साथ ही महिला के साथ आरोपियों ने छेड़खानी की और मंगलसूत्र खींच लिया। इस मामले में पीड़िता ने...