देवरिया, मार्च 17 -- देवरिया, हिंदुस्तान टीम। कब्जा मुक्ति अभियान के दूसरे दिन जिले के 44 सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। सलेमपुर तहसील क्षेत्र के करौता में चक मार्ग पर किए गए अतिक्रमण पर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने खुद ट्रैक्टर चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाया। अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में खलबली मची रही। सदर तहसील के पिपरा चंद्रभान, पटखौली समेत विभिन्न गांवों में किए गए अवैध कब्जा से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान तहसीलदार केके मिश्र, तहसीलदार न्यायिक नवीन निश्चल त्रिपाठी, नाबय तहसीलदार रत्नेश, गंगाराम, भानू प्रताप यादव समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में छह स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। जिसमें खोपा, पकड़ी, नबकनी, रामनगर समेत अन्य गांव में अवैध कब्जा शामिल रहे। बरहज के कपरवार बांगर, गंगाचक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.