औरैया, फरवरी 12 -- फफूंद, संवाददाता। अछल्दा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलूपुर के राजस्व गांव सलूपुर व उसके मजरा डिल्हा में आवारा गोवंश किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। करीब 15 से 20 पशुओं का झुंड रात होते ही खेतों में घुसकर गेहूं, चना, मटर और सरसों की तैयार खड़ी फसलों को चट कर रहा है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और पूरी मेहनत पर पानी फिरने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार इस समय रबी की फसल दाना भरने और पकने की अवस्था में है। ऐसे में थोड़ी भी क्षति उत्पादन को सीधे प्रभावित करती है। किसान रात-रात भर खेतों में जागकर रखवाली करने को मजबूर हैं, लेकिन झुंड में घूम रहे गोवंश मेड़ों को तोड़कर खेतों में घुस जाते हैं। कई किसानों ने अस्थायी बाड़ और टीन-पटरा तक लगा दिया, फिर भी पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामी...