मैनपुरी, जून 24 -- जलभराव से परेशान चल रहे सलूकनगर के लोगों को बड़ी राहत मिली है। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद में यहां के लोगों ने जलभराव और जलनिकासी के मुद्दे पर बात की और इसका प्रकाशन हुआ तो नगर पंचायत एक्टिव हो गई। नगर पंचायत अध्यक्ष के निर्देश पर जलनिकासी के लिए 27 लाख रुपये से 600 मीटर नाले का निर्माण पूरा करा दिया गया है। अब यहां के लोगों को जलनिकासी की समस्या से निजात मिलेगी। नगर पंचायत में 2 करोड़ 12 लाख से 6 अन्य नाले भी बनाए हैं। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद के दौरान यहां के लोगों ने जलभराव की समस्या को उठाया था। ग्राम सलूकनगर के घरों का पानी सड़क पर भर रहा था। जल निकासी के लिए कोई इंतजाम न होने के चलते यह समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। इन गांवों के लिए जाने वाली सड़क पीडब्ल्यूडी के अधीन है। इसलिए नगर पंचायत में अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.