बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- चोला, संवाददाता। वलीपुरा नहर में सोमवार को मिले महिला के शव की शिनाख्त चोला क्षेत्र के गांव नैथला हसनपुर निवासी क्षमा शर्मा के रूप में हुई है। क्षमा शर्मा की हत्या पूर्व परिचित सलीम ने मामूली विवाद के बाद गला रेतकर की थी। पुलिस ने हत्यारोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपी को पैर में गोली लगी है। वहीं, एक सिपाही अनुज भी बाजू में गोली लगने से घायल हो गया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 28 नवंबर को थाना चोला में क्षमा शर्मा पुत्री दिनेश शर्मा निवासी गांव नैथला हसनपुर की गुमशुदगी परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई थी। जिसका शव सोमवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में वलीपुरा नहर में मिला था। परिजन की तहरीर के आधार पर थाना चोला पर सलीम पुत्र अशरफ निवासी पीरवाली गली निकट मामन चौकी कस्बा थाना कोतवाल...