नई दिल्ली, मार्च 20 -- महमूद गजनवी के भांजे अब्दुल सलार गाजी (गाजी मियां) को लेकर मचा जुबानी घमासान तेज होता जा रहा है। अब संभल समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करना और एक सूफी संत को गलत संदर्भों से जोड़ना नफरत फैलाने का प्रयास है। सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि मेले को रोकने का प्रयास अनैतिक है। सैयद सलार मसूद गाजी की याद में सैकड़ों वर्षों से जगह-जगह मेले लगते आ रहे हैं लेकिन अब कुछ अधिकारी इस परंपरा को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, जो संविधान के खिलाफ और आस्था का अपमान है। उन्होंने सवाल उठाया कि संविधान की शपथ लेने वाले लोग आस्था से खिलवाड़ क्यों कर रहे हैं? सांसद ने मांग की कि एक सूफी संत पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले अधिकारी को तुरंत पद से हटाया जाए। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.