नोएडा, फरवरी 23 -- नोएडा। सलारपुर नाले पर दो लेन की पुलिया का शिलान्यास सोमवार को स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने किया। पहले बनी पुलिया जर्जर हो गई है। इस पुलिया से भंगेल और सलारपुर के लोगों को एनएसईजेड जाने में सहूलियत होगी। पुरानी पुलिया से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। नई पुलिया की लंबाई 33 मीटर और चौड़ाई 11.5 मीटर होगी। दो लेन पुलिया बनाने में 9.92 करोड़ खर्च होंगे। शिलान्यास के बाद विधायक पंकज सिंह ने सलारपुर गांव में डाले जा रहे सीवर लाइन का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर नोएडा के एसीईओ सतीश पाल, ओएसडी क्रांति शेखर, इंदू प्रकाश, ए.के. अरोड़ा, नोएडा भाजपा अध्यक्ष महेश चौहान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...