मुजफ्फर नगर, जून 23 -- सलमान हत्याकांड में शहर कोतवाली पुलिस की जांच में कोई ठोस सुबूत पुलिस के हाथ नही लगा है। पुलिस उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है, लेकिन किसी निर्णय पर नही पहुंची है। सोमवार को पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच की। पुलिस महिला के सीडीआर का अवलोकन कर चुकी है। गांव ककराला निवासी सलमान पिछले माह से शहर कोतवाली क्षेत्र की चमन कालोनी में अपनी पत्नी व बच्चे के साथ रह रहा था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि सलमान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गयी, जहां डाक्टरों ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया। मौके पर सलमान के परिजनों ने उसकी पत्नी व अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.