कन्नौज, नवम्बर 25 -- तालग्राम (कन्नौज), संवाददाता। नाम बदलकर युवती को प्रेम संबंधों में फंसाने का एक मामला सामने आया है। आठ साल से दोनों एक-दूसरे को जानते थे। युवती के गर्भवती होने पर उसने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। तालग्राम क्षेत्र की युवती ने आरोप लगाया कि करीब आठ साल पहले उसके गांव में फ्रिज ठीक करने आया एक युवक खुद को सोनू बताकर उसके करीब आया। इसी पहचान के आधार पर दोनों में मित्रता हो गई। काफी दिनों बाद पता चला कि उसका असली नाम सोनू नहीं सलमान है और वह गुरसहायगंज के खांडे देवर गांव का रहने वाला है। पीड़िता के अनुसार, बीती 14 अक्तूबर को मिलने के दौरान उसने शादी का भरोसा दिया था। गर्भवती होने की जानकारी सलमान को दी तो उसने शादी करने से मना कर दिया। ...