जमशेदपुर, मार्च 11 -- कदमा थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर से हत्या की साजिश रचते गिरफ्तार तीन अपराधियों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। आरोपियों में शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2 निवासी मोहम्मद इरफान, सैफ अली खान और अफसर खान शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक हरदेव बाड़ी मैदान में हथियारों के साथ जमा हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कुछ युवक वहां से फरार हो गए, लेकिन तीन को खदेड़कर पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि ये सभी हत्या की साजिश रचने के लिए जुटे थे। गिरफ्तार अपराधी पहले सलमान गिरोह के लिए काम करते थे, लेकिन अब तौकिर खान उर्फ गोरा के गैंग से जुड़े थे। कुछ दिन पहले सलमान गिरोह और गोरा गैंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.