नई दिल्ली, मार्च 24 -- सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बाद अब एक छुट्टी पर चले गए हैं। एक्टर को मुंबई के प्राइवेट टर्मिनल पर देखा गया। यहां सलमान अकेले नहीं बल्कि अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ नजर आए। एक्टर ने पैपराजी को देखकर पोज भी दिए। दबंग खान यूलिया के साथ कहां छुट्टियां मनाने गए हैं इस बात को गुप्त रखा गया है। एक्टर पिछले करीब एक साल से सिकंदर की शूटिंग में बिजी थे। अब फिल्म रिलीज होने वाली है ऐसे में दबंग खान अब छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। इस मौके पर सलमान ने नीले रंग की टी-शर्ट और काली जींस पहनी हुई थी। एक्टर ने अपना ब्रेसलेट वाला हाथ उठाया और अपने अंदाज में पैपराजी को पोज दिए। वहीं यूलिया ने भी अपने आप को ख़ूबसूरती से स्टाइल किया हुआ था। पैपराजी के मुताबिक एक्टर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.