नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- साल 2003 में सलमान खान की फिल्म आई थी 'तेरे नाम'। इस फिल्म को सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया था और हिमेश रेशमिया का म्यूजिक था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई और सलमान का हेयरस्टाइल खूब वायरल हुआ। इस फिल्म में सलमान खान के साथ निर्जरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भूमिका चावला, एक्टर के दोस्त के किरदार में कादर खान के बेटे सरफराज खान थे। लेकिन एक और एक्टर था जिसपर तब किसी का ध्यान नहीं गया होगा, लेकिन अब वो बड़ी फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा है।सलमान खान का एक्टर दोस्त सलमान खान की फिल्म तेरे नाम से पहले साल 2001 में करीना कपूर और तुषार कपूर की फिल्म आई थी जिसका नाम था 'मुझे कुछ कहना है'। इस फिल्म में 16 साल के इस एक्टर ने तुषार के दोस्त का किरदार निभाया था। अगली फिल्म तेरे नाम थी जो 2 साल बाद साल 2003 में मिली जिसमें ...