गढ़वा, दिसम्बर 14 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा थानांतर्गत सलगा गांव निवासी 48 वर्षीय सुरेंद्र रजवार की मौत शनिवार को बिहार बारुण में हो गई। वहां वह एक कंपनी में काम करता था। कंपनी में काम करने के लिए गांव के ही ठेकेदार सुरेंद्र यादव 12 दिन पहले ले गया था। मृतक की पत्नी सोमारी देवी ने बरडीहा थाना में आवेदन देकर मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोप लगाया कि पति की मौत कब और कहां हुई उसके बारे में जानकारी ठेकेदार की ओर से नहीं दिया जा रहा है। पति की संदेहास्पद स्थिति में मौत हुई है। वहीं ठेकेदार सुरेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम उसका शरीर कांपने लगा। उसके बाद वह चुप हो गया। जांच कराने अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसका ब्रेन हेम्ब्रेज हुआ है। वहां से वापस लाने में मझिआंव प्रखंड के एक निजी अस्पताल में भी इ...