सहरसा, फरवरी 13 -- सलखुआ, एक संवाददाता।प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को निपुण बिहार मिशन के तहत टीएलएम मेला 3.0 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उदघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीरेन्द्र कुमार, अरविन्द गुप्ता, शिक्षक राजीव रंजन एवं लेखापाल सरोज गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक राजीव रंजन बनकटी ने बीडीओ को पाग, माला व चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। बीडीओ सह बीईओ वीरेन्द्र कुमार ने शिक्षकों से बच्चों को ईमानदारीपूर्वक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। मेले में प्रखंड के ग्यारह सीआरसी अंतर्गत विद्यालयों के शिक्षकों ने शिक्षण-अधिगम सामग्री की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि टीएलएम के माध्यम से पठन-पाठन को सरल, सहज व रुचिकर बनाया जा सकता है। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले श...