सिमडेगा, जनवरी 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड क्रिकेट टीम ने पहली बार सर सैयद मुस्ताक अली क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत हासिल कर क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी बादशाहत दिखाई। टीम के इस उपलब्धि के माध्यम से राज्य के क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच उत्साह पैदा करने के उददेश्य से जेएससीए के द्वारा ट्राफी को हर जिले में क्रिकेट प्रेमियों के बीच भेजा जा रहा हे। इसी क्रम में शनिवार को जेएससीए की टीम दोपहर 2:30 बजे ट्राफी के साथ अलबर्ट एक्का स्टेडियम पहुंचेगी। जहां जिले के क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जेएससीए बोर्ड सदस्यों की मौजूदगी में खेल प्रेमी ट्रॉफी के साथ फोटोग्राफी करवा सकेंगे। बताया गया कि शहर के प्रिंस चौक से स्वागत कर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम तक लाया जाएगा। क्रिकेट एसोसिएशन ने जिले के सभी क्रिकेट प्रेमियों को इस कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.