पटना, जनवरी 9 -- डेवलपमेंट ऑफ रूरल इशूज जमालपुर की ओर से सर जीडी पाटलिपुत्रा स्कूल में सात दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण के तहत छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। संस्था की सचिव लवली कुमार बच्चों को यह प्रशिक्षण दे रही हैं। इस कला को सीखकर बच्चियां विषम परिस्थितियों में अपने-आप को सुरक्षित कर सकेंगी। इस अभियान के माध्यम से पूरे बिहार के स्कूल, कॉलेजों, गांव, शहर, एनसीसी तथा स्लम एरिया की बच्चियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.