लखनऊ, दिसम्बर 11 -- मोतीनगर स्थित अग्रवाल इंटर कॉलेज में बुधवार को भव्य सर्व हिन्दू सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दो जोड़ो पूनम गुप्ता संग विष्णु वैश्य और पायल निषाद संग सौरभ निषाद का वैदिक विधि-विधान के साथ विवाह हुआ। इस कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी पवन सिंह चौहान, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नमिता पाठक व व्यापारी नेता संदीप बंसल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। इससे पूर्व धूमधाम से बैंड बाजे के साथ बारात निकली। गायत्री पद्धति से विवाह पूजा की गई। सभी जोड़ों को स्मृति उपहार प्रदान किए गये। कार्यक्रम में अध्यक्ष ओम अग्रवाल, ज्योति गुप्ता, अंजली सिंह, पूनम वर्मा, अजय लक्ष्मी यादव, इंद्रा उपाध्याय, विनय माहेश्वरी, रवींद्र गांधी, अंजू गुप्ता, वंदना, अखिलेश निगम, मधु जैन समेम बड़ी संख्या म...