अलीगढ़, फरवरी 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सर्व वैश्य समाज के लोग जनगणना में जाति सिर्फ वैश्य लिखें न कि अग्रवाल, महाजन, माहेश्वरी। यह बातें रविवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने डीएस डिग्री कॉलेज में आयोजित अग्रमंच की बैठक में कहीं। अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के यूपी-उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने रविवार को डीएस डिग्री कालेज में शहर के अग्रमंच की वैठक में अग्रवाल समाज के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट मेरठ के शताब्दी नगर में 11,662 वर्ग मीटर में अग्रोहा धाम का निर्माण करने जा रहा है। इसमें महाराजा अग्रसेन का मंदिर, कुलदेवी मां लक्ष्मी, शिव पार्वती परिवार का मंदिर,108 फीट ऊंची हनुमानजी की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके अलावा 50 बैड का हास्पिटल, 72 (स्टूडियो फ्ल...