समस्तीपुर, सितम्बर 23 -- सरायरंजन। सारंगपुर पूर्वी पंचायत जमुआरी नदी के किनारे स्थित सर्व मनोकामना सिद्ध पीठ माता सती स्थान में विशेष तांत्रिक पूजा अनुष्ठान किया जाता है। उक्त सती स्थान लगभग 800 वर्ष पुरानी है। लोगों की मान्यता है कि इस स्थान में आकर मन्नत मांगने वाले एवं पूजा अनुष्ठान करने वाले की मनोकामना माता अवश्य पूर्ण करती हैं। इसी कारण से यह सती स्थान सर्व मनोकामना सिद्ध पीठ के रूप में विख्यात हुई है। पूजा अनुष्ठान करवा रहे आचार्य रंजन कुमार झा ने बताया कि माता के अलौकिक शक्ति से प्रभावित होकर मेरे तीन पीढ़ी यहां पूजा कराते रहें हैं। सबसे पहले दादा स्वर्गीय हरेराम झा उनके बाद पिताजी अनिल झा एवं वर्तमान में रंजन शास्त्री यहां पूजा अनुष्ठान करवाते हैं। पुजारी अनिल कुमार ठाकुर का कहना है कि यहां सालों भर भक्तों का आना जाना लगा रहता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.